राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं सेवाओं की मजबूती एवं गुणवत्ता के लिए जिला स्तरीय टीम ने की समीक्षा
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई. नागेश्वर राव एवं डी पी एम श्रीमती नीतू धृतलहरे के निर्देशानुसार जिला स्तरीय टीम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खल्लारी के सेक्टर मीटिंग में उपस्थित होकर समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खल्लारी सेक्टर बैठक में उपस्थित होकर समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मैराथन समीक्षा की गई जिसके साथ ही संबंधित स्वास्थ्य संस्थाओं का फील्ड भ्रमण कर जमीनी स्थिति का आकलन किया एवं समीक्षा के दौरान RCH 2.0, सतप्रतिस गर्भवती पंजीयन, संस्थागत प्रसव उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं फॉलोअप, ANC/PNC सेवाएं, टीकाकरण सत्र, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी, परिवार नियोजन, पोषण अभियान, एनीमिया मुक्त भारत, NCD (बीपी शुगर स्क्रीनिंग) आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, कायाकल्प, फाइलेरिया एमडीए, TB NTEP, कुष्ठ NLEP, आधार बेस आधारित उपस्थिति, रिपोर्टिंग एवं डाटा गुणवत्ता सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई. नागेश्वर राव के निर्देशानुसार सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए उन्होंने गर्भवती पंजीयन को सत प्रतिशत करने, संस्था प्रसव में वृद्धि, टीकाकरण कवरेज बढ़ाने, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी, फाइलेरिया दवा सेवन अभियान में पूर्ण कवरेज, टीबी एवं कुष्ठ रोग की सक्रिय खोज, बीपी शुगर स्क्रीनिंग, पोषण एवं एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम तथा कायाकल्प के अंतर्गत स्वच्छता एवं गुणवत्ता सुधार एवं आधार आधारित उपस्थिति व रिपोर्टिंग व्यवस्था को नियमित सुधार करने के निर्देश दिए
PMSMA, हाईरिस्क प्रेगनेंसी की जानकारी एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्य का विस्तृत गोरस्वारा एवं सुपरवाइजर भ्रमण एवं VHND एवं टीकाकरण ड्यूलिस्ट, जन आरोग्य समिति की बैठक सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की
जिला टीम में नोडल आफिसर डॉ विकास चंद्राकर, उत्तम श्रीवास एवं घनश्याम देशमुख तथा अन्य अधिकारियों ने सेक्टर मीटिंग की समीक्षा की